रायगढ़ । दिनांक 14 4 2022 को सारंगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम रापागुल्ला में मुनादी कराकर जन चौपाल की जानकारी दी गई । ग्राम रापागुल्ला एवं आसपास क्षेत्र के काफी ग्रामीण “पुलिस जन चौपाल” में उपस्थित आये । चौपाल में ग्राम के 24 परिवार की एक समस्या सामने आया । परिवारजनों ने बताया कि लगभग 5 माह से ग्राम पंचायत उनका हुक्का पानी बंद कर दिया गया है । पुलिस अधिकारियों द्वारा जब पंचायत के प्रमुख लोगों से इस संबंध में चर्चा किया गया तो वे ऐसी कोई बात नहीं है, बताये । पुलिस अधिकारियों ने ग्रामवासियों को ऐसी समाजिक बहिष्कार को अवैधानिक बताते हुए उनके मध्य समझौता कराया गया । पुलिस अधिकारियों ने जन चौपाल में विभिन्न अपराधों की जानकारी एवं उनके बचाव से रहवासियों को अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा ग्राम में मुसाफिर चेक के महत्व को बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के क्षेत्र में देखे जाने पर उसकी सूचना पुलिस थाना अथवा डायल 112 को देंवे । पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों, बाल अपराध, जुआ सट्टा, अवैध शराब पर कार्यवाही की महत्ता को विस्तार से समझाया गया ।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











