छत्तीसगढ़

दुर्ग : फरार हत्या का आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन लेने की बात पर आरोपी ने पहूंचाया था चाकु से प्राणधातक चोंट

Durg : थाना दुर्ग में दिनांक 13.04.22 को रात्रि प्रार्थी दादु देशमाने निवासी राजीव नगर दुर्ग अपने अन्य साथियों के साथ थाना दुर्ग आकर रिपोर्ट दर्ज कराया किराजीव नगर शिव नगर दुर्ग में रोहित साहू पिता कमल साहू उम्र 35 साल साकिन वार्ड 02 राजीव नगर शिव नगर दुर्ग को बबलू सोनकर द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से रोहित साहू को बांये पसली पेट, दाहिने भुजा एवं शरीर के अन्य स्थानों पर मारकर घायल कर दिया जिसे जिला अस्तताल दुर्ग से रिफर किया गया है। कि रिपोर्ट परअपराध क्रमांक 420/2022 धारा 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक भूषण एक्का हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुचकर घटना-स्थल का बारीकी से मुआयना किया, एवं अपराध की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामला की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान बद्रीनारायण मीणा के मार्गदर्शन में, एवं अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री संजय धु्रव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र यादव भा.पु.से., एवं क्राईम डीएसपी श्री नसरउल्लहा सिद्दकी के निर्देशन में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक श्री भूषण एक्का के नेतृत्व में कुल 05 टीमों को आरोपी पतासाजी हेतु रवाना किया गया। प्रकरण में आरोपी बबलू सोनकर पिता राजू सोनकर साकिन वार्ड 02 राजीव नगर दुर्ग में उसके परिजनों से लगातार पूछताछ कर उसके रिश्तेदारो का एक खाखा तैयार किया गया, और रिश्तेदारो की सूची के आधार पर विशेष टीम को आरोपी को पकडने के लिए तत्काल अलग-अलग क्षेत्र मे रवाना किया गया, टीम द्वारा दुर्ग रायपुर में लगातार जाकर आरोपी के बारे में पतासाजी कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, कि आरोपी बबलू सोनकर को मुंगेली में होने की जानकारी मिली। तो विशेष टीम को तत्काल मुंगेली तरफ रवाना किया गया, जिसमें पुलपारा मुंगेली में आरोपी के मामा सुसर हरी सोनकर के रहने की जानकारी मिली, विशेष टीम मुंगेली पहुचकर पुलपारा में चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी के मामा ससुर हरी सोनकर के घर से हिरासत में लेकर थाना दुर्ग लाया गया।

आरोपी हेमराज उर्फ बबलु सोनकर पिता राजु सोनकर निवासी राजीव नगर दुर्ग द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकु को घर में रखकर वहां से घटना के बाद भाग जाना बताया आरोपी बबलु के द्वारा खुन लगा हुआ धारदार चाकु को अपने घर से बरामद कराया गया तथा आरोपी हेमराज उर्फ बबलु को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली दुर्ग से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक श्री भूषण एक्का, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री गौरव तिवारी, उप निरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आरक्षक योगेश चन्द्राकर, हरीशचंद्र चौधरी, मनेन्द्र वर्मा, चन्द्रशेखर बंजीर आरक्षक जावेद खान, खुर्रम बक्श, प्रदीप सिंह, चित्रसेन साहू, शौकत हयात खान, धीरेन्द्र यादव, केशव साहू, तिलेश्वर राठौर,, विक्रांत यदु, जी. रवि, गौर सिंह, सतीश साहू, हितेन्द्र कोसरे, मिथलेश साहू का सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीः- हेमराज उर्फ बबलू सोनकर पिता राजु सोनकर उम्र 24 साल पता राजीव नगर दुर्ग थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!