छत्तीसगढ़

घर के सामने खड़ी स्कूटी वाहन की चोरी करने वाले आरोपी पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी श्याम गोयल निवासी पत्थलगांव ने दिनांक 13.04.2022 को थाना पत्थलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 12.04.2022 के दोपहर में अपना स्कूटी वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.एन. 2866 को घर के सामने खड़ा किया था, उसी दौरान कोई अज्ञात चोर उसके स्कूटी वाहन को चोरी कर ले गया। प्रार्थी अपने वाहन का आस-पास पता-तलाश किया पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 118/22 धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बुढ़ाडांड़ का दिनेश लकड़ा उक्त दिनांक को पत्थलगांव तरफ से एक स्कूटी वाहन लाकर अपने घर में छिपाकर रखा है, इस सूचना पर दिनेश लकड़ा को उसके ग्राम से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त दिनांक को प्रार्थी के घर के बाहर खड़ी स्कूटी वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.एन. 2866 की चोरी करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से उक्त वाहन को जप्त किया गया। आरोपी दिनेश लकड़ा उम्र 35 साल निवासी बुढ़ाडांड़ को दिनांक 15.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स.उ.नि. विपिन किषोर केरकेट्टा, आर. 60 मरियानुस एक्का, आर. 631 कमल शांति लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!