छत्तीसगढ़

युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : थाना कुनकुरी क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिनांक 07.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे दिनांक 02.04.2022 को आरोपी मो. ताजउददीन द्वारा शादी करूंगा कहकर अपने साथ झारसुगुड़ा ले गया, एवं वहा से उसे रांची ले गया, रांची के बाद वापस कुनकुरी में कोर्ट मैरिज करेंगे कहकर दिनांक 05.04.2022 को वापस कुनकुरी ले आया और बहला फुसलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा आरोपी मो. ताजउददीन को शादी करने हेतु कहने पर उससे शादी नहीं करूंगा कहकर मना कर दिया एवं बातचीत करना बंद कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना में दौरान थाना कुनकुरी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता-तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी मो. ताजउददीन उम्र 25 वर्ष निवासी लोधमा थाना कुनकुरी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 08.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. बैजन्ती किंडो, आरक्षक अमित एक्का, चंद्रशेखर बंजारे, जितेंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!