छत्तीसगढ़

बिलासपुर : IPL क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन- आईडी के माध्यम से सट्टा- संचालित करते दो सटोरिए गिरफ्तार..

बिलासपुर :- दिनांक 9 अप्रैल 2022 को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना सरकंडा क्षेत्र में दो व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा था। जिस पर श्री हरविन्दर सिंह प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर तथा परिवेश तिवारी प्रभारी को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस टीम द्वारा चेन्नई vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 02 सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरियों द्वारा अपने मोबाइल एवं लैपटॉप में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया।

जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 नग मोबाइल, नगदी ₹30 हजार एवं 06 लाख रुपये का सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

01- वीरेंद्र साहू उर्फ विक्की पिताजी जीवराखन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।

02- श्याम पिता बलराम राज उम्र 24 वर्ष साकिन नाग नागिन तलाब, अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर।

संपूर्ण कार्यवाही ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू का महत्व योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!