छत्तीसगढ़

छ.ग. आबकारी एक्ट के मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे..

Durg : आज दिनाँक 03.04.2022 को मुखबीर के द्वारा दिए सूचना के आधार पर जिले के आला अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्यवाही की गई जिसमें सरस्वती नगर दुर्ग रोड किनारे आरोपी देवचंद ठाकुर को उसके चाय ठेला के पास आरोपी को अवैध रूप से देसी प्लेन शराब देसी मसाला शराब अधिक मात्रा में अपने एक्टिवा वाहन में डिग्गी में छुपा कर रखकर बिक्री करते पकड़ा गया जिस पर छ0ग0 आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् विधिवत कार्यवाही कर आरोपी देवचंद ठाकुर पिता प्रकाश ठाकुर उम्र 20 साल पता सरस्वती नगर के कब्जे से 20 नग मसाला देसी शराब तथा 15 नग देसी प्लेन शराब पौवा शराब बिक्री कर रकम 250 रु तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG- 07- BD-3574 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है

जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षकभूषण एक्का, प्र०आर० चेतन साहू, योगेश चंद्राकर,आर0 ललित साहू, जी रवि, सुरेश,की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. देवचंद ठाकुर पिता प्रकाश ठाकुर उम्र 20 साल पता सरस्वती नगर दुर्ग थाना दुर्ग जिला दुर्ग (छ. ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!