छत्तीसगढ़

युवती से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा..

जशपुर : दिनांक 01.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 31.03.2022 के शाम लगभग 07 बजे अपने घर के बाहर थी, उसी दौरान लोदाम का रहने वाला गणेश राम अपनी मोटर सायकल से इसके घर के पास आया और एक गिलास पानी मांगा। पीड़िता द्वारा गिलास में पानी लाकर देने पर वह पानी पीकर गिलास को फेंक दिया और जबरदस्ती पीड़िता को खींचते हुये एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी गणेश राम को उसके निवास स्थल ग्राम लोदाम में जाकर घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण में *आरोपी गणेश राम उम्र 30 वर्ष निवासी लोदाम* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 01.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक जीवन जांगड़े, स.उ.नि. ईष्वर वारले, प्र.आर. 11 विनोद साय पैंकरा, आर. 521 प्रमोद रौतिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!