छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हत्या करने के नियत से चाकू से वार कर हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे, तेज वाहन चलाने से रोकना बना घटना का कारण..

बिलासपुर : दिनांक 30.03.2022 को शाम करीबन 06.00 बजे आहत् की पत्नि दुर्गा साहू इन्द्रपुरी तिफरा मे अपने घर के सामने गली मे अपने छोटे बच्चे के साथ खेला रही थी उसी समय मोटर सायकल सवार तीन युवक गली से तेज गति से साथ वाहन चलाते हुये निकला जिसमे आहत का छोटा बच्चा उस मोटर सायकल के चपेट मे आते-आते बचा तब आहत् की पत्नि मोटर सायकल धीरे से चलाओ कहकर चिल्लाई तो मोटर सायकल सवार तीनों व्यक्ति पीछे से मोटर सायकल घूमाकर वापस आकर आहत् की पत्नि के पास रूककर आहत की पत्नि को हाथ-थप्पड से मारते हुये धकेल कर जमीन मे गिरा दिये जिसे आहत देखकर छुडाने के लिये दौडा तो भोला उर्फ रोशन कुमार धृतलहरे ने अपने पाॅकेट मे रखे बटनदार चाकू से आहत् के पीठ मे चाकू मारकर अपने साथी राजकुमार मिरी व सूरज धृतलहरे के साथ मोटर सायकल मे भाग गये जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के आरोपीगण 1. रोशन धृतलहरे उर्फ भोला पिता प्रकाश कुमार धृतलहरे उम्र 20 वर्ष 2. राजकुमार मिरी पिता मनोज मिरी उम्र 18 वर्ष 02 माह 3. विधि से संघर्षरत बालक तीनो निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर घटना दिनंाक से फरार थे। मुखबीर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर यदुनंदननगर सब्जी बाजार के पास घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को पकडकर थाना लाया गया जिन्होने आहत् के साथ मारपीट कर चोट पहुॅचाना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बटनदार चाकू व मोटर सायकल बरामद कर आरोपियों को दिनांक 01.04.2022 को गिरफ्तार कर रात्रि होने से बंद हवालात किया गया। प्रकरण मे अग्रीम कार्यवाही कर दिनांक 02.04.2022 को आरोपियांे को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपीगण- 1. रोशन धृतलहरे उर्फ भोला पिता प्रकाश कुमार धृतलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 2. राजकुमार मिरी पिता मनोज मिरी उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 3. विधि से संघर्षरत बालक।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि जीवन जायसवाल, आरक्षक, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!