बालोद : दिनांक 31.03.2022 को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा एन.एच. 30 रोड़ पहुचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही थी, कि कार्यवाही के दौरान, रात्रि लगभग 03.00 बजे चारामा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार वाहन क्रमांक CG -13-U-1776 आया रोककर वाहन में सवार दो व्यक्ति से नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम रमन कुमार पटेल व दूसरा व्यक्ति गोल मोल जवाब देने लगा डिक्की चेक कराने की बात बोलने पर कार में सवार दूसरा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर हम. स्टाफ से पकड़ा गया पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट के नीचे बने गुप्त चेम्बर में कुल 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जिसे मिलाकर पैकेटों को फाड़कर एक साथ मिलाकर 01 बोरी में भरकर तौल करने पर कुल 20 कि.ग्राम गांजा किमती 04 लाख रूपये को जब्त कर आरोपी 1.चंद्रशेखर गोड़ पिता भागवत सिंह गोड़ उम्र 33 साल साकिन रेल्वे बंगला पारा चमड़ा गोदाम आदर्शनगर थाना जुटमील जिला रायगढ़ छ.ग. 2. रमन कुमार पटेल पिता रधुवीर प्रसाद पटेल उम्र 20 साल साकिन जिंदलरोंड़ सीतापुर थाना कोतरा जिला रायगढ़ छ.ग. को गिरफ्तार किया गया है एवं अपराध क्रमांक 183/2022 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप.निरीक्षक शिशिर पाण्डेय आर. लिखन साहू, विवेक सिन्हा, छोटू सोनकर, लोकेश करियाम, संदीप यादव, डोमेन्द्र रावटे, का सराहनीय योगदान रहा ।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








