छत्तीसगढ़

बिलासपुर : आदतन बदमाश गिरफ्तार, तलवार लहरा कर मोहल्ले वासियों को डरा धमकाकर करता था अवैध वसूली..

बिलासपुर : कतिया पारा उदय चौक का रहने वाला मिथिलेश ठाकुर उर्फ डोगचू पिता राजेश ठाकुर उम्र 20 साल साकिन कतिया पारा थाना बिलासपुर मोहल्ले में तलवार लहरा कर लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहा है की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को दी गई एवं निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य एवं टीम के द्वारा उक्त युवक को तलवार लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!