छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : दक्षिण में हल्की बारिश के आसार, उत्तर में छाएंगे बादल, 24 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी..

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मार्च का आखिरी हफ्ता लोगों को और तपाने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 मार्च के बाद से प्रदेश के अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी, इससे गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि बीते दो दिनों से प्रदेश में हवा की दिशा में फिर से बदलाव हुआ है और लगातार अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अब दिन के साथ ही रात्रि में भी गर्मी बढ़ गई है।

इन दिनों उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर से हवा आ रही है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार 22 मार्च को प्रदेश के दक्षिणी भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हंै। साथ ही उत्तरी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

सोमवार को राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और गर्मी में लगातार बढ़ोतरी रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 24 मार्च के बाद से तो अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी और गर्मी और बढ़ेगी। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी भाग में कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तर क्षेत्रों में हल्के बादल रहेंगे। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!