छत्तीसगढ़

पत्नी के विलंब से घर पहुंचने पर नाराज होकर लकड़ी, डंडा से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार…

जशपुर : आरोपी नामिक राम दिनांक 13.03.2022 के शाम लगभग 06ः00 बजे मजदूरी का काम कर अपने घर ग्राम मैनी गया था, घर में पहुंचने पर उसकी पत्नी घर में मौजूद नहीं थी, जिसे आस-पास पता तलाष कर रहा था। कुछ देर पश्चात् उसकी पत्नी वापस घर में लौटी तो आरोपी उससे विलंब से आने के संबंध में पूछताछ किया एवं नाराज होकर अपनी पत्नी को जमीन में ढकेल कर गिरा दिया और पास में रखे लकड़ी का डंडा से 10-12 बार वार मारने से वह बेहोष हो गई थी एवं कुछ देर बाद उसकी मृत्यू हो गई। मृतिका की मृत्यू के संबंध में मर्ग जॉंच उपरांत मृतिका की हत्या होना पाये जाने पर आरोपी पति के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी नामिक राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त किया गया। आरोपी *नामिक राम उम्र 54 साल निवासी मैनी थाना बगीचा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 16.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. सकलू राम भगत एवं अन्य थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!