छत्तीसगढ़

बिलासपुर : गांजा तस्करों के विरूद्ध रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो तस्करों से 15 किलो गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त..

बिलासपुर : दिनांक 10.03. 2022 पुलिस अधीक्षक महोदय की मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा एस0डी0ओ0पी0 कोटा श्री आशिष अरोरा के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक हरविंदर सिंह के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो युवकों को 15 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन के पकड़ा गया है, दिनांक 10.03.2022 को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन के संबंध में मिली सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी , सचिन तिवारी, कीर्ति पैकरा के टीम गठित कर रेड कार्यवाही कर चोरहादेवरी मोड़ ग्राम चोरहादेवरी में घेराबंदी कर वाहन मोटर सायकल हीरो स्पेलंडर क. CG 10 AP 3111 में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे, 1- कमल प्रकाश शिकारी पिता-संतुलाल शिकारी उम्र 26 साल साकिन- मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर 2- अरूण कुमार शिकारी पिता-तीजराम शिकारी उम्र 19 साल साकिन- जेंजराडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को 15 किलोग्राम मादक पादर्थ गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल हीरो स्पेलंडर क. CG 10 AP 3111एवं 02 नग मोबाईल सहित मसरूका कुल कीमती- 164000 रूपये का जप्त कर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 112/22 धारा- 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है,

नाम आरोपी – 1- कमल प्रकाश शिकारी पिता-संतुलाल शिकारी उम्र 26 साल साकिन- मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर 2- अरूण कुमार शिकारी पिता-तीजराम शिकारी उम्र 19 साल साकिन- जेंजराडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

जप्ती समान – 12मादक पदार्थ गांजा 15 किलोग्राम गाजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल हीरो स्पेलंडर क. CG 10 AP 3111 02 नग मोबाईल सहित अन्य सामान मसरूका कुल कीमती 164000 रूपये ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!