छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी कोयम्बटूर (तमिलनाडु) से गिरफ्तार..

जशपुर : थाना जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली महिला ने दिनांक 07.11.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 26.10.2021 के प्रातः में घर से बिना बनाये कहीं चली गई, आस-पास पता-तलाश करने पर कोई पता नहीं चला, रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से एवं सायबर सेल से अपहृता नाबालिग लड़की के कोयम्बटूर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल जिला जशपुर से पुलिस टीम को बरामदगी हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास कर दबिश देकर आरोपी प्रेम कुमार के कब्जे से अपहृता नाबालिग को बरामद कर थाना जशपुर में लाया गया। पीड़िता का महिला पुलिस से कथन एवं पूछताछ में बताया कि उसका एवं आरोपी का जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से हुआ था। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर अपने काम करने वाला स्थान कोयम्बटूर में बुलाया एवं अपने साथ रखकर दुष्कर्म करना बताई। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 366, 376(2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी प्रेम कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी डिरोय चाह थाना टिंगखोंग जिला डिब्रूगढ़ को दिनांक 01.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक धुर्वे, स.उ.नि. राजेश यादव, प्र.आ. आनंद श्रीवास्तव, आर. संजीवन तिग्गा, म.आर. गीता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!