छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 के साथ आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – दिनांक 27.02.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड पास एक लड़का प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है जो कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कैम्प श्री एल.सी.मोहले द्वारा थाना प्रभारी माना कैम्प श्री शरद चन्द्रा को आरोपी को टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना माना कैम्प पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के लड़के की पतासाजी करते हुए लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर लड़के ने अपना नाम अल्ताफ रजा उर्फ विक्की निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून के अंदर नाईट्रोसन -10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग डिब्बों में रखें कुल 1900 नग नाईट्रोसन -10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 50,000/- रूपये* जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 56/22 धारा 22ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी पूर्व में भी प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ उड़ीसा में पकड़ा गया था, जिस पर आरोपी उडीसा में नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- अल्ताफ रजा उर्फ विक्की पिता मोह0 असलम उम्र 23 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक शरद चन्द्रा थाना प्रभारी माना कैम्प, उपनिरीक्षक सौमित्री भोई, सउनि. प्रमोद सिन्हा, आर. अजय चैधरी, शिव पाटले, पवन त्रिपाठी एवं देवा नेताम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!