छत्तीसगढ़

दुर्ग : चार अलग अलग स्थानो से मोबाईल चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशो को खुर्सीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार..

दुर्ग : आज दिनांक 25.02.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि दशहरा मैदार श्रीराम चौक खुर्सीपार मे असलम खान व सन्नी कश्यप नाम का दो व्यक्ति विभिन्न कंपनी का 04 नग मोबाईल रखा है जिसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है, कि सूचना पर तत्काल खुर्सीपार पुलिस मौके पर जाकर घेराबंदी कर दोनो व्यक्तियों को पकडे जिनसे कडाई से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. असलम खान पिता पीरू खान उम्र 28 साल निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार 2. सन्नी कश्यप पिता नंद लाल कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी सीताराम चौक बालाजी नगर खुर्सीपार का रहने वाला बताया। तथा उक्त मोबाईल को भिलाई-03 शराब भट्ठी के पास एवं आने जाने वाले सायकल चालक से चोरी करना स्वीकार किये आरोपियो के कब्जे से एक गोल्डन कलर का संमसंग कंपनी का मोबाईल एवं एक रेडमी कंपनी नीले रंग का मोबाईल तथा दो नग जीओ कंपनी का की पैड मोबाईल जुमला कीमती 30,000 रूपये को जप्त किया गया है। और भी चोरी करने का संदेह है, आरोपीगणो से पूछताछ जारी है।

उक्त दोनो आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा 41 (1+4) जॉफौ/379 भादवि का पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक सतीश साहू, सहायक उप निरीक्षक लखन साहू आरक्षक राकेश अन्ना, चंदन सिंह की विशेष भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!