बिलासपुर :- प्रार्थी दिनांक-16/02/2022 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 16/02/2022 के करीबन 12ः00 बजे से 01ः00 बजे के बीच आरोपी (पड़ोसी) द्वारा इसकी 07 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ अपने मकान में लुकाछिपी खेलने के बहाने मकान की लाईट को बंद कर दरवाजा का कुण्डी लगाकर उसके कपड़े को उतारकर अश्लील हरकत किया है, जिसकी सूचना पीड़िता बच्ची के द्वारा प्रार्थी एवं उसके पिता को दिया गया है, की रिपोर्ट पर थाना कोनी में आरोपी के विरुद्ध धारा-354, 342 भादवि, 08 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान एस.एस.पी. महोदय, श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने के निर्देश पर श्रीमान ए.एस.पी.(शहर), श्री उमेश कश्यप, श्रीमान सी.एस.पी., सरकण्डा, श्रीमती स्नेहिल साहू केे मार्गदर्शन पर निरीक्षक थाना प्रभारी सुनील तिर्की के कुशल नेतृत्व पर प्रकरण के आरोपी, जो घटना दिनांक से गिरप्तारी के भय से फरार था तथा अपना मोबाईल फोन बंद कर लगातार स्थान बदलकर लुकछिप रहा था, जिसे थाना कोनी, थाना सरकण्डा के स्टाफ एवं साइबर सेल के सहयोग से जबड़ापारा, सरकण्डा में दिनांक 18/02/22 घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन







