छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ का मौसम : उत्तर से आ रही हवाओं के प्रभाव से फिर बढ़ी ठंड, तापमान और गिरने की संभावना

छत्‍तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आना जारी है। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। बस्तर संभाग में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

हवाओं की दिशा बदलने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान भी शुक्रवार को सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया। मौसम विज्ञानियों का भी कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार सुबह से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से मौसम में ठंडक रही और दोपहर में निकली धूप थोड़ी राहत भरी रही।

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 07.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल गर्म कपड़ों के कारोबार में भी पिछले साल की अपेक्षा 25 फीसद की बढ़ोतरी हुई। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष ठंड भी ज्यादा पड़ी है।

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में आ रही शुष्क व ठंडी हवाओं के प्रभाव से बस्तर में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार का मौसम तो शुष्क रहेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!