छत्तीसगढ़

बिलासपुर : दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, गर्भवती होने से करा दिया पीड़िता का गर्भपात, पकड़े जाने के भय से उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में था आरोपी..

बिलासपुर :- प्रार्थिया दिनांक-05/02/2021 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पहचान माह अक्टूबर 2021 में अभिषेक त्रिपाठी से गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुई थी। अभिषेक त्रिपाठी रिवर व्यू कालोनी मे किराये के मकान में रहता था, दोनों के मध्य प्रेम संबंध हो गया, इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई, जब पीड़िता आरोपी को शादी करने के लिए बोली तो आरोपी शादी करने से इंकार किया एवं पीड़िता का गर्भपात करा दिया, पीड़िता द्वारा बार-बार आरोपी अभिषेक त्रिपाठी को शादी करने के लिए कहा गया, किन्तु आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा थाना कोनी में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर थाना कोनी में आरोपी अभिषेक त्रिपाठी के विरुद्ध धारा-376(2)(ढ) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गंभीर अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर द्वारा प्रकरण के आरोपी का जल्द-से-जल्द निराकरण करने के निर्देश पर श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर¬), श्री उमेश कश्यप, श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा, श्रीमती स्नेहिल साहू के उचित मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में आरोपी अभिषेक त्रिपाठी की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसे नेहरु चौक, बिलासपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में था। प्रकरण में आरोपी अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विशेष योगदानः- निरीक्षक सुनील तिर्की, आर.139 विनेन्द्र कौशिक, आर.1124 आशीष राठौर, आर.1230 चंद्रशेखर मरकाम, आर.798 वनकुमार पटेल, आर.642 सचिन नामदेव, म.आर.985 रुपांजली सोंचे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!