महासमुंद : दिनांक 28/01/2022 को महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब परिवहन पर रोक लगाने हेतु निर्देश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेम्भुरकर साहू व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोमाखान पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की रिनाल्ट ट्रिवर कार क्रमांक UP32MJ0411 में दो व्यक्ति जो अपने कार में अवैध रूप गांजा रखकर विक्रय के लिये उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर लेकर आ रहे है कि सूचना पर ग्राम टेमरी नाका में उक्त वाहन के आने पर रोककर पुछताछ करने पर वाहन क्रमांक UP32MJ0411 को चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम सुधांशु मिश्रा पिता सतीश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी बाबदपुर थाना बड़गांव जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश एवं बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोहित वर्मा पिता प्रमोद कुमार वर्मा उम्र 27 साल निवासी सैतपुर थाना सैतपुर कोतवाली जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताये । जिन्हे मुखबीर सूचना सेअवगत कराकर वाहन क्रमांक UP32MJ0411 को चेक करने पर डिग्गी में दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 50 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर उक्त आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से (1) 02 नग सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी में जिसमें कुल 50 किलो ग्राम अवैध मादक वनस्पत्ति गांजा कीमती 10,00,000/ (2) एक सफेद रंग की रिनाल्ट ट्रिवर कार क्र. UP 32 MJ 0411 है, कीमती 7,00,000/ रूपये का (3) नगदी रकम 3000/रूपये (4) एक एप्पल कंपनी का काले रंग का मोबाईल फोन कीमती 10000/रूपये का (5) एक लावा कंपनी का काले रंग का की पैड मोबाईल कीमती 1000/रूपये जुमला कीमती 17,14000 / रूपये को जप्त कर आरोपीगण (1) सुधांशु मिश्रा पिता सतीश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी बाबदपुर थाना बड़गांव जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश (2) मोहित वर्मा पिता प्रमोद कुमार वर्मा उम्र 27 साल निवासी सैतपुर थाना सैतपुर कोतवाली जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश को विधिवत गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 16/2022 धारा 20(b) ndps act पंजीबद्ध कर अरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








