छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सिरगिटटी पुलिस द्वारा चोरी के दो प्रकरण का खुलासा आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर : अपराध कमांक 63/2022 प्रार्थिया दुखनी बाई यादव पति स्व. छहुरा राम निवासी इन्द्रपुरी सिरगिट्टी थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि वह अपने निराश्रित पेंशन की रकम भारतीय स्टेट बैंक तिफरा जाकर 41,000 रुपये निकाली थी, जिसे एक पन्नी में रख कर अपने शाल में लपेटकर पैदल घर जा रही थी, मेट्रो अस्पताल के पास भिडभाड वाले जगह में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त पैसे को चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमति पारूल पाथुर को दी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विलासपुर श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती स्नेहिल साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर घटना के आरोपी को ढुढने हेतु निर्देशित किया गया। जहां बैंक परिसर में लगे कैमरे में एक व्यक्ति संदिग्ध हरकत करते दिखा जिसकी पहचान खेम सिंह लोनिया के रूप में की गई। जिसके निवास स्थान पर दबिश दी गई। तो उसने बताया कि वह बुजुर्ग महिला उसी की मोहल्ले की रहने वाली है तथा अकसर वह बैंक अकेले आया जाया करती थी, तब उसने पैसे चोरी करने का योजना बनाए और घटना दिनांक को बैंक में बुजुर्ग महिला को पैसे निकालते हुये देखा था वह उराका पीछा करने लगा तथा मौका देखकर उसके पैसे चोरी कर लिया। चोरी गये पैसे को अपने घर में छिपा लिया था। आरोपी के कब्जे से बुजुर्ग महिला की चोरी गये संपूर्ण 41,000 रुपये बरामद किये गये। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।

विवरण : अपराध कमांक 84/2022 प्रार्थी तेजिन्दर सिंह भाटिया पिता अमोलक सिंह भाटिया निवासी ए-32 रामा वर्ल्ड तिफरा थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि उनके मकान से एक नेवी ब्लू कलर के ट्राली बैंग जिसमें घर के पुरानी इस्तेमाली कपडे तथा लगभग 05 तोला सोने के आभुषण (एक सोने का चैन, एक जोडी सोने का टाप, सोने की दो अंगुठी) चोरी कर लिये गये है। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमति पारूल पाथुर को दी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती स्नेहिल साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर घटना के आरोपी को दुढने हेतु निर्देशित किया गया। जहां प्रार्थी के घर का सीसी टीव्ही फुटेज देखी गई जहां उनके यहां खाना बनाने वाली कर्मचारी प्रभात यादव सीसी टीव्ही कैमरे को बंद करते हुये दिखा। संदेह के आधार प्रभात यादव से पूछताछ की गई तो वह घटना में शामिल होने से इंकार करता रहा परंतु पुलिस द्वारा कडाई से पूछताछ की गई तो वह अपने दो साथी के साथ घटना कारित करना बताया कि उसके द्वारा काम करने के दौरान चोरी के नियत से घर के विभिन्न कमरो एवं सामानो पर नजर रखी जा रही थी इस दौरान घटना दिनांक से एक दिन पूर्व वह घर पर नगद रकम तथा कपड़ों से भरा बैग और उसके अंदर छोटे पैकेट में सोने के आभुषण देखा था। घटना दिनांक को वह अपने साथी राकेश यादव उर्फ कमल तथा एक अपचारी बालिका को बुलवाया तथा नेवी ब्लू कलर के ट्राली बैग को नगद रकम व आभुषण सहित चोरी कर राकेश को दे दिया, राकेश उस बैग को अपचारी बालिका के साथ अपने साथ लाई बाईक में चोरी कर ले गया। सिरगिट्टी पुलिस द्वारा पूछताछ पश्चात चोरी की गई नगद रकम, सोने का आभुषण, ट्राली बैग सहित पुरानी इस्तेमाली कपडे बरामद कर लिये गये हैं तथा घटना में प्रयुक्त बाईक भी जप्त की गई है। तीनो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में

थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, सउनि अशोक चौरसिया, प्र.आर. मनोज राजपूत, प्र.आर. अनिल साहू, आरक्षक बोधुराम कुम्हार, कमलेश्वर मिश्रा, अफाक खान एवं मिथलेष सोनी, तारकेश्वर मिश्रा, ब्रिज साहू की अहम भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!