छत्तीसगढ़

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में सट्टा संचालित करते 04 सटोरिये गिरफ्तार……

रायपुर – दिनांक 21.01.2022 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत गांधी मैदान ब्रम्हपुरी एवं गिट्टी खदान कुशालपुर में सट्टा संचालित करते रवीन्द्र दौड़िया, कलीम खान, लखन साहू एवं अभिषेक विश्वकर्मा उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *नगदी रकम 2080/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त* कर सटोरियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. रवीन्द्र दौड़िया पिता स्व0 गोपाल दौडिया उम्र 47 साल निवासी कमासी पारा सदर वार्ड थाना गोलबाजार रायपुर।

02. कलीम खान पिता मरहूम हनीफ खान उम्र 34 साल निवासी शीतला मंदिर के पीछे अमीन पारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

03. लखन साहू पिता ओम प्रकाश साहू उम्र 31 साल निवासी महामाया मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

04. अभिषेक विश्वकर्मा उर्फ अंकित पिता महावीर विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी गंगा मेडिकल स्टोर के सामने थाना आजाद चैक रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!