छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में घर अंदर घूसकर, गंदी-गंदी गाली-गलौज कर एवं मारपीट करने के फरार आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थी प्रकाश बघेल निवासी महावेदडांड़ का लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.04.2021 के प्रातः 07ः30 बजे यह अपने घर में था उसी समय आरोपी नेल्शन कुजूर पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर गदी-गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट कर जमीन में पटक दिया। रिपोर्ट पर आरोपी नेल्शन कुजूर के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 452 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी नेल्शन कुजूर फरार हो गया था।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना आरोपी के उनके निवास में होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बगीचा द्वारा हमराह स्टॉफ के दबिश देकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में *आरोपी नेल्शन कुजूर उम्र 32 वर्ष निवासी महादेवडांड़* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 22.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उ.नि. सकलू राम भगत, प्र.आर. आर. 461 सुधीर मिश्रा, आर. 685 मुकेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!