छत्तीसगढ़

पीकअप वाहन के डिक्की से 44500 रू. रकम चोरी करने वाले आरोपी पिकअप चालक को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी उत्तमचंद अग्रवाल निवासी अगरोहा मार्ग कोरबा जिला कोरबा ने दिनांक 19.10.2021 को थाना पत्थलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 19.10.2021 को एक्साईड बैटरी छोड़ने के लिये साहिल खान के पीकअप वाहन से पहले लैलुंगा जाकर पंकज आटोमोबाईल से 44500 रू. लिया, उक्त रकम को पीकअप वाहन के डिक्की में रखा था फिर प्रार्थी वहां से ज्योति आटोमोबाईल पत्थलगांव आकर दुकान में बैटरी का लेन-देन कर रहा था। पीकअप वाहन में वाहन चालक साहिल खान बैठा था वह कुछ देर बाद साहिल खान दुकान के अंदर आ गया, फिर दोनों बैटरी को लेकर पीकअप वाहन के पास आये। वाहन चालक साहिल खान पीकअप की डिक्की खोलकर देखा और उसने प्रार्थी को बताया कि डिक्की में रखा हुआ रकम नहीं है, तब प्रार्थी द्वारा रकम को साहिल खान के साथ मिलकर पीकअप वाहन में खोजबीन किये, रकम नहीं मिला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 237/21 धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान घटनास्थल का निरीक्षण पश्चात् संदेही वाहन चालक साहिल खान से पूछताछ दौरान उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं आरोपी से चोरी हुआ रकम बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के *आरोपी साहिल खान उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी मुड़ामार थाना मानिकपुर जिला कोरबा छ.ग.* को दिनांक 19.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में प्र.आर. 336 उमेश प्रभाकर, आर. 225 सुरेन्द्र यादव, आर. 530 बलराम साय पैंकरा, आर. 616 प्रमोद जोल्हे का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!