छत्तीसगढ़

बिलासपुर : दो चोरी के मामले का हुआ खुलासा किराना सामान एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री जप्त, दो विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर : दिनांक 25 सितंबर 21 को बसंत विहार गेट सरकंडा के पास स्थित नेहा गिफ्ट कॉर्नर के संचालक राजेश सिंह के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 24 सितंबर 21 की रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके दुकान का एवं सामने स्थित हार्डवेयर दुकान का शटर में लगे ताला को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर सौंदर्य प्रसाधन सामग्री एवं नकदी रकम कुल कीमत करीब ₹50000 को चोरी कर ले गया है…प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

इसी प्रकार अशोक विहार स्थित किराना दुकान के संचालक द्वारा दिनांक 13 सितंबर 21 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके दुकान का शटर तोड़कर नगदी रकम एवं किराना सामान चोरी कर लिए हैं.. दोनों अपराध*l विवेचना के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि अटल आवास बहतराई निवासी सुकालू साहू अपने अन्य साथियों के साथ चोरी का सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बेचने का प्रयास कर रहे हैं, सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री दीपक झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को अवगत करा कर एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर संदेही सुकालू साहू से पूछताछ किया गया,जो अपने दो अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर *नेहा गिफ्ट कॉर्नर* राजकिशोर नगर एवं *अशोक विहार* स्थित किराना दुकान में चोरी करना स्वीकार किए तथा चोरी के सामान को आपस में बांट लेना बताएं..

सरकंडा पुलिस द्वारा सुकालू साहू एवं उनके दो अन्य साथी विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से सौंदर्य प्रसाधन सामग्री एवं किराना सामान जप्त किया गया है

नाम आरोपी- सुकालू साहू पिता स्वर्गीय राजकुमार साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई चौक के पास अटल आवास सरकंडा

एवं दो विधि के साथ संघर्षरत बालक

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय ,प्रमोद सिंह ,अविनाश कश्यप, लगन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!