छत्तीसगढ़

साइबर सेल बालोद द्वारा यूट्यूब चैनल पर कल्याण सट्टा का सटिक अंक लगने का विडियों अपलोड कर सैकड़ो लोगो को प्रसारित करने वाला आरोपी पर कार्यवाही..

बालोद : दिनांक 11.10.2021 को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला की संजय नगर दषहरा तालाब में पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल से सटटा पटटी खेला रहा है कि सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा नाम पता पूछने पर तेजेष्वर कुमार पिता जगदीष राम उम्र 24 वर्ष पता वार्ड क ्र02 संजय नगर बालोद बताया। जिनके कब्जे से लाईनिंग कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 2840 रूपये व 01 नग मोबाईल सेट विवो कम्पनी है जिसे बरामद कर जांच करने पर आरोपी तेजेष्वर द्वारा अपने मोबाईल पर यूट्यूब पर एक TK Satik satta Matka Guessing नामक अपना साईट तैयार कर उसके माध्यम से रोज आने वाला सटटा नम्बर के 04 अंको को सटिक बताकर विडियो,आडियो बना कर उसे अपने यूट्यूब साईट पर अपलोड कर प्रसारित करता था। सब्सक्राईबरों से उनका पर्सनल व्हाट्सअप मोबाईल नम्बर प्राप्त कर एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उसमें भी Guessing 04 04 अंको को सटीक बताकर उसमें प्रसारित कर अवैध रूप पैसो का लेनदेन करता था। आरोपी तेजेष्वर कुमार के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर अपराध धारा सदर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 11.10.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम , आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक योगेश पटेल , आरक्षक शैलेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

01. तेजेश्वर कुमार पिता जगदीश राम उम्र 24 वर्ष पता वार्ड क्र ्र02 संजय नगर थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)

जप्त मशरुका –

सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 2840 रूपये व 01 नग मोबाईल सेट विवो कम्पनी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!