छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सूने मकान में एवं वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर : बंधवापारा क्षेत्र में सूचना संकलन के दौरान आरक्षक विवेक राय को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि बंधवापारा में रहने वाले मोंटी सिंह ठाकुर चोरी का सोना चांदी एवं मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है. सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री दीपक झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया को अवगत करा कर तथा आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु टीम तैयार कर आरोपी मोंटी सिंह ठाकुर को बंधवापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर अपने साथी निहाल करोसिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया.आरोपी के पास से बंधवापारा के सुदीप आचार्य जी के घर से सोना चांदी के जेवर एवं नकदी रकम स्वीकार की. तथा साथ ही कपिल नगर क्षेत्र के देवांगन किराना दुकान व घऱ में चोरी करना स्वीकार किए तथा *लाल खदान तोरवा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल एक्टिवा* वाहन एवं *अशोक नगर चौक सरकंडा से यामहा R15 चोरी करना* स्वीकार किया,चोरी की गई सामग्री को निहाल करोसिया,संगीता करोसिया, सौरभ करोसिया एवं सुमित करोसिया के साथ मिलकर निखिल बरनवाल ज्वेलर के पास बिक्री करना बताएं. आरोपियों के बताए अनुसार संगीता करोसिया, सौरभ चौरसिया एवं सुमित क्रोशिया को भी पकड़कर पूछताछ किया गया जो सभी अपराध करना स्वीकार किए. आरोपिओं से पूछताछ कर उसके कब्जे से चोरी गई सोने चांदी के जेवर एवं यामाहा मोटरसाइकिल तथा एक्टिवा वाहन एवं नगदी रकम जप्त कर कबजा पुलिस लिया गया.

नाम आरोपी (1)मोंटी@अनूप सिंह ठाकुर पिता हीरालाल सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी संजय नगर, (2) निहाल करोसिया पिता जीतेंद्र करोसिया 19 वर्ष बंगाली बाला सरकंडा बंगाली पारा सरकंडा(3) सौरभ करोसिया पिता संजय क्रोशिया 20 वर्ष मुक्तिधाम सरकंडा (4)संगीता करोसिया प्रति संजय चौरसिया 38 वर्ष मुक्तिधाम सरकंडा (5)सुमित करोसिया पिता ओमकार करोसिया 32 वर्ष अटल आवास मुक्तिधाम के पास सरकंडा

(6)खरीदार निखिल बरनवाल पिता संजय बरनवाल 32 वर्ष निवासी तेलीपारा अजीत होटल के पास बिलासपुर

संपूर्ण करवाई में निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य,प्रधान आरक्षक चंद्रकांत,विकास सेगर, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, अविनाश कश्यप,विनोद सिंह, प्रमोद सिंह,सत्य प्रकाश पाटले,लग्न खंडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!