छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर में फिर बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान आज हो सकती है बारिश…

बिलासपुर। Bilaspur Weather Update: न्यायधानी में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। बारिश नहीं होने से उमस ने भी बेचैन कर रखा है। इस बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने रविवार को लेकर एक पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिलासपुर संभाग में भी इसका असर पड़ सकता है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना बनी हुई है। हालांकी भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है। फिलहाल बिलासपुर में हल्की गर्मी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं पेंड्रारोड में पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

दरसल एक गहरा अवदाब उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित था जो पश्चिम दिशा में पिछले छह घंटे में 14 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से आगे बढ़ा और अभी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 18.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.3 डिग्री पूर्वी देशांतर, गोपालपुर से 470 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर कलिंग पटनम से 540 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर स्थित है।

इसके प्रबल होकर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए तटीय उत्तरी आंध्र प्रदेश, तटीय दक्षिणी ओडिसा के बीच विशाखापट्टनम और गोपालपुर के मध्य लगभग कलिंग पटनम के पास शाम या रात में 26 सितंबर को पहुंचने की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, मंडला, संबलपुर, पारादीप और उसके बाद पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर उत्तर- पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड;ी में स्थित गहरा अवदाब के केंद्र तक स्थित है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!