छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने दिखाए कड़े तेवर, गुंडा बदमाशों की अब खैर नहीं, सभी गुंडा और निगरानी बदमाशों का थाने में परेड कराने दिए निर्देश..

कोरबा : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोरबा जिले का पुलिस कप्तान का प्रभार लेते ही सभी थाना चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर निर्देशित किया था कि कोरबा जिले में सिर्फ कानून का राज चलना चाहिए किसी भी गुंडे बदमाश या असामाजिक किस्म के लोगों का आतंक कोरबा जिले में नहीं होना चाहिए, साथ ही विगत कुछ वर्षों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के आपराधिक रिकॉर्ड तैयार कर निगरानी, गुंडा फ़ाइल तैयार करने हेतु एवम लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही किए जाने बावत निर्देश दिए गए थे । पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए निर्देश के पालन में सम्बंधित अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने पर्यवेक्षण में सभी थाना, चौकी में दर्ज मामलों की समीक्षा कर लगातार सक्रिय बदमाशों का लिस्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था जिसे पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है । कुछ बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि अमन पसन्द नागरिकों के साथ पुलिस मित्र एव सहयोगी की भूमिका में काम करेगी किंतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त एव कठोर कार्यवाही किया जाएगा

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कहा है कि पुराने बदमाशों सहित नए बदमाशों का थाना में परेड कराकर शांतिपूर्ण एव समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन जीने की समझाइश दिया जाए एजिन बदमाशों के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई नही देगा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जाए ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!