कोरोना अपडेटछत्तीसगढ़

चांपा में मास्क नहीं पहनने वाले 2,274 लोगों पर 3 लाख,13 हजार रूपए का जुर्माना, जनरल स्टोर, सेलून और बेकरी की दुकान की गई सील…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जांजगीर-चांपा,6 जून,2021/ कोविड 19, प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क धारण नहीं करने वाले 2,274 लोगों पर 3 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित करते हुए वसूली की कार्रवाई की गई।

नगरपालिका चांपा क्षेत्र में एस डी एम श्री सुभाष राज़ के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका चांपा की संयुक्त टीम द्वारा कोविड-19, प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

इस क्रम में चांपा नगरपालिका क्षेत्र में 5 जून तक  सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर उक्त राशि की वसूली की गई।

इसी प्रकार संयुक्त टीम द्वारा

कलेक्टर  के आदेशानुसार और एस डी एम चांपा के मार्गदर्शन में चांपा तहसील के ग्राम कुरदा में विनय जनरल स्टोर, कन्हैया सेलून, और मोहन बेकरी को 6:30 बजे खुले पाए जाने पर तीनों दुकानों को मौके पर सील करने की कार्रवाई की  गई।

कोविड 19, संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

आम लोगों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!