छत्तीसगढ़

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॅाफी मैच के दौरान महंगी लग्जरी वाहन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 2 सटोरिये गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 04.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रोहिणीपुरम तालाब के पास चार पहिया वाहन में सवार व्यक्ति ऑनलाईन स्ट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर 02 व्यक्ति सवार थे, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सौरभ जैन एवं विकास कुमार अग्रवाल होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान मोबाईल फोन में classicexch.99.com नामक वेबसाईड में आई.डी.लेकर ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर आरोपी सौरभ जैन एवं विकास कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग आईफोन, 01 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन, जेगुवार कार क्रमांक सी.जी.04/एम./0008 तथा नगदी रकम 2,00,000 रूपये जुमला कीमती लगभग 32,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 104/25 धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 01. सौरभ जैन पिता सुभाष जैन उम्र 36 साल साकिन सेक्टर 01 हनुमान मंदिर गली गोल चौक के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर।

02 विकास कुमार अग्रवाल पिता पवन कुमार अग्रवाल उम्र 42 साल साकिन गुढियारी, उमा डेयरी के पास मकान नंबर 590 लक्ष्मी निवास थाना गुढियारी जिला रायपुर।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!