छत्तीसगढ़

15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार .

जशपुर : थाना तुमला क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय प्रार्थी ने दिनांक 30.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 28.04.2022 को अपने अपने नाना-नानी के यहां गई थी उसी दौरान रात्रि लगभग 08 बजे नाबालिग लड़की की नानी ने प्रार्थी को फोन कर बताई कि उसकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है। इस बात की जानकारी मिलने पर प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आया और रातभर अपनी पुत्री का विभिन्न स्थानों में पता-तलाश किया, पता नहीं चलने पर वापस अपने घर में चले आया। दूसरे दिन सुबह करीबन 08ः00 बजे प्रार्थी की नाबालिग लड़की रोते हुये अपने नानी के घर में आई और परिजनों को बताई कि उसे रोहित राम ने बहला-फुसलाकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर पास के जंगल में ले गया और जान से मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 506, 376 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध होने पर थाना तुमला द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मुखबीर की सूचना पर पता-तलाष कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर *आरोपी रोहित राम उम्र 21 साल निवासी कंदईबहार* को दिनांक 02.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!