छत्तीसगढ़

सायबर सेल द्वारा खोजा गया 115 नग गुम मोबाईल तकरीबन 19 लाख 22 हजार रूपये का मोबाईल हुआ बरामद संबंधितो को किया जा रहा है वितरण..

दुर्ग : जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थीयो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। जिससे पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ पी पाल (भा.पु.से) के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी एन मीणा (भा.पु.से) को गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थीयो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री नसर सिद्दीकी के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में सायबर सेल एवं सिविल टीम को मिलाकर एक विशेष टीम गठित कर गुम हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधित मोबाईल स्वामीयों को वितरण करने हेतु लगाया गया। टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2020-2021 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से सायबर सेल द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 115 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 19 लाख 22 हजार रूपये का बरामद किया गया। जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल एवं सिविल टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम,ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी सायबर सेल से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!