छत्तीसगढ़

शर्मसार : 07 वर्षीय मासुम बच्ची का बलात्कार कर निर्मम हत्या, बलात्कार कर मासुम के शव को कुंए में फेंक दिया, 01 अपचारी बालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार पुलिस द्वारा अपने बच्चों की देखभाल एवं बाहर खेलने आदि पर सावधानी बरतने के लिए पालकों से की गई अपील

बलौदाबाजार :- दिनांक 26.05.2021 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सुचना मिला कि ग्राम पौंसरी में लक्ष्मीनारायण के घर बाड़ी स्थित कुंआ में किसी बच्ची की लाश तैर रही है। की सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस ग्राम पौंसरी पहुंची। बच्ची के शव को निकालकर पहचान कराया गया तो वह शव ग्राम पौसरी की ही एक 07 वर्षीय नाबालिग बालिका की थी। मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 25.05.2021 के 12/00 बजे के लगभग बालिका उम्र 07 वर्ष अपने घर से खेलने के लिए जा रही हूं कहकर निकली थी, जो रात तक घर वापस नहीं लौटी जिसकी पता तलाश करने पर वह नहीं मिली।

दिनांक 26.05.2021 को पुन: बालिका की खोजबीन किये जो दोपहर के लगभग 14/30 बजे गांव के लक्ष्मी नारायण वर्मा के बाड़ी में स्थित कुंआ के अन्दर पानी में उसका शव तैरता मिला कि, सूचना पर मर्ग इंटीमेशन कायम किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेकर शव पंचनामा किया गया गवाहों के बयान पंचनामा कारवाही व परिस्थिति जन्य साक्ष्य से प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका के पैर में रस्सी बांधकर कुंए में फेंक कर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कायम किया गया ।

मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए श्री आई.के.एलेसेला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सुभाष दास एसडीओपी बलोदा बाजार के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली की कुल 05 टीम आरोपी का पता तलाश करने में जुट गयी। प्रकरण मे घटनास्थल का निरीक्षण एवं ग्राम वासियों से पूछताछ पर घटना मे एक संदेही अपचारी बालक का होना पता चला । साथ ही डॉग स्कॉट एवं रायपुर फॉरेंसिक टीम का भी मदद लिया गया। संदेही अपचारी बालक से पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। किन्तु लगातार पूछताछ करने पर बताया कि- मृतिका अपचारी बालक के घर आयी थी जिसे बाथरूम अंदर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और हत्या किया । उसके बाद अपचारी बालक अपने घर से रस्सी लाकर मृतिका के हाथ व पैर को बांध दिया। अपचारी बालक ने मुकेश उर्फ जगमोहन वर्मा को फोन कर के बुलाया और फिर दोनो ने मिलकर पीड़िता के शव को लक्ष्मीनारायण वर्मा के बाड़ी स्थित कुंआ में फेंक दिया।

अपचारी बालक एवं आरोपी मुकेश उर्फ जगमोहन वर्मा के खिलाफ 302, 376(क)(ख), 201, 34 भादवि, 6, 10 पाक्सो एक्ट कायम किया गया। जिसमें आरोपी मुकेश को जेल दाखिल किया गया तथा अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह माना भेजा गया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पालकों से अपील किया कि अपने बच्चों की समुचित देखभाल करें एवं उनके बाहर जाने, खेलने आदि पर सतत निगाह रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सदैव सावधानी बरतें। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!