छत्तीसगढ़

₹63 लाख 91 हजार का अवैध धान ज़ब्त, गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता

गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 24.12.2025 को मुखबीर से थाना जुगाड़(पायलीखण) को सूचना मिला की उडीसा की ओर से थाना जुगाड़ क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ तीन ट्रक क्रमषः ट्रक क्रमांक सीजी.29-ए-9002 में 535 कट्टा, ट्रक क्रमांक सीजी.04-पीवी-2651 में 360 कट्टा धान एवं ट्रक क्रमांक सीजी-04-जेसी-2711 में 400 कट्टा धान कुल 1295 कट्टा (582.75 कि्ंवटल) अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। उक्त अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार विगत एक माह, 15 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर, थाना छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 41 प्रकरणों में 4662 कट्टा 2056.8 कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान – विगत एक माह, 15 दिवस में कुल 37 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 4662 कट्टा धान कुल 2056.8 कि्ंवटल कुल कीमती 63 लाख 91 हजार 890 रूपये।

आज के कार्यवाही में जप्त वाहन– 01) ट्रक क्रमांक सीजी.29-ए-9002- (535 कट्टा)

02) ट्रक क्रमांक सीजी.04-पीवी-2651- (360 कट्टा)

03) ट्रक क्रमांक सीजी-04-जेसी-2711 (400 कट्टा) कुल 1295 कट्टा (582.75 कि्ंवटल)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!