छत्तीसगढ़

हेल्पिंग हैंड्स क्लब की मुहिम- सांसे हो रही है कम ,आओ वृक्ष लगाए हम…

1️⃣प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक, पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य : अंकित अग्रवाल 2️⃣प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाए एक पेड़ अवश्य लगाए - पायल लाठ

वर्तमान में कोरोना के जो विषम परिस्थिति चल रही है इसमें प्रकृति में निहित सभी जीव जंतु के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता व महत्वता है वैसे तो वृक्षारोपण के लिए कोई विशेष दिन नहीं है हमें अपने जीवन में हमेशा वृक्षारोपण कर अपनी प्रकृति को हरा भरा सुरक्षित रखना चाहिए जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसी कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स परिवार लगातार वृक्ष रोपण हेतु लोगो से अपील कर रहा है वहीं आज प्रदेश भर में अलग अलग जिलो में सदस्यों ने वृक्ष रोपण किया

हेल्पिंग हैंड्स क्लब टीम के संरक्षक अवधनारायण बंटी सोनी का कथन है कि पर्यावरण सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा संभव है,प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि हम सभी ने आयुर्वेद ओषधि में उपयोग होने वाले पेड़ भी लगाए है हेल्पिंग हैंड्स परिवार ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर पूरे राज्य भर के कई शहरों में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति संकल्प लिया

रायपुर जिला अध्यक्ष उदित अग्रवाल ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स द्वारा बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने हेतु 4 से16 साल के बच्चों के लिए “बेक टू नेचर” ऑनलाइन प्रतियोगिता ड्राइंग व पेंटिंग तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसकी थीम है प्रकृति।
सारे प्रदेश भर के बच्चों ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया है ,कुछ बच्चों ने प्रदेश के बाहर से भी इस प्रतियोगिता में अपनी रुचि दिखाई है

हेल्पिंग हैंड्स क्वींस की पायल लाठ ने अपील करते हुए कहा सभी भी कम से कम एक पेड़ जरूर लगाने का संकल्प लें और अपने पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना सहयोग दें लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!