छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने 96 हजार कीमत के नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

सूरजपुर :- नशीली दवाओं के जरिये युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्व पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

सोमवार 24 मई 2021 को थाना प्रभारी सूरजपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि मस्जिद मोहल्ला सूरजपुर का सुहैल खान सरनापारा बाईपास रोड़ के पास खड़ा होकर नशीली कफ सिरप बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना से *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* को अवगत कराए जाने पर उन्होंने थाना प्रभारी को सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी लगाकर पकड़ने के निर्देश दिए।

थाना सूरजपुर की पुलिस टीम सरनापारा बाईपास रोड़ पर जैसे ही पहुंची वैसे ही सुहैल पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से फेन्सीरेक्स कफ सिरप 100 नग एवं विनसिरेक्स कफ सिरप 80 नग कुल 180 नग नशीली कफ सिरप जप्त किया गया है जिसकी बाजारू कीमत 96 हजार रूपये है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 245/21 धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी सुहैल खान पिता मोहम्मद अशराफल खान उम्र 20 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला सूरजपुर को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई रश्मि सिंह, एएसआई गजपति मिर्रे, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, तालिब खान, आरक्षक रामकुमार नायक व लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!