छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने 2 चोरों से 65000/- रूपये के चोरी का माल किया बरामद…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

सूरजपुर : ग्राम करवां निवासी मृत्युजंय कुशवाहा ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका माॅ काली इंजीनियरिंग वैल्डिंग वर्कशाप के नाम से दुकान है जहां लोहे का दरवाजा, गेट, ग्रील, पलंग बनाने का काम होता है। 21 जून के शाम करीब 6 बजे दुकान बंद कर लोहे का पलंग 03 नग, दरवाजा 05 नग कीमत 65 हजार रूपये को दुकान के बाहर लोहे के चैन से बांधकर ताला लगाकर लोहे खम्बा में बांधा था, 22 जून की सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान के बाहर रखा 03 नग लोहे का पलंग व 05 नग लोहे का दरवाजा नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्व अपराध क्रमांक 124/21 धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। चोरी की मामले की सूचना पर *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए।

एएसपी पी.एस.महिलाने के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी की पुलिस टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला और सक्रिय मुखबीर तैनात किया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि फुलेश्वर राजवाड़े अपने गांव में पलंग और दरवाजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसके आधार पर पुलिस ने फुलेश्वर को उसके गांव से पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि अपने साथी घरभरन पण्डो व विनोद अगरिया के साथ मिलकर करवां स्थित दुकान से लोहे का पलंग व दरवाजा को चोरी कर आपस में बाट लिये थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए लोहे का पलंग 3 नग व 5 नग दरवाजा कीमत 65000/- रूपये को बरामद कर ग्राम कसलगिरी, थाना जयनगर निवासी आरोपी फुलेश्वर राजवाड़े पिता स्व. शहद राम राजवाड़े उम्र 21 वर्ष, विनोद अगरिया पिता हितबल राम अगरिया उम्र 40 वर्ष व घरभरन पण्डो पिता बैजनाथ पण्डो उम्र 35 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक हरिशंकर तिवारी, ऐसन पाल, मनोन पोर्ते आरक्षक ललन सिंह, नंदकिशोर राजवाड़े, अशोक कनौजिया, राजकुमार पासवान, शोभनाथ कुशवाहा व अम्बिका मराबी सक्रिय रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!