छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के पौधों के साथ 01 को किया गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

सूरजपुर :- पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है, निर्देश के पालन में थाना-चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र में मजबूत सूचना तंत्र बिछा रखा है।

बुधवार 05 मई 2021 को थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नवाटोला निवासी विजय शंकर साहू अपने बाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

एसडीओपी ओड़गी प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांदनी पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु ग्राम नवाटोला निवासी विजय शंकर साहू के यहां पहुंची और उसे तलब कर उसके बाड़ी में खोजबीन करने पर बाड़ी से 4 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा वजन 2 किलो 180 ग्राम कीमत करीब 5 हजार रूपये का पाए जाने पर आरोपी विजय शंकर साहू पिता स्व. रामधारी साहू उम्र 41 वर्ष के विरूद्व अपराध क्र. 18/21 धारा 21(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे, एएसआई आर.डी.सिंह, प्रधान आरक्षक मानसिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय, किशोर यादव, संत पैंकरा, उदय सिंह व महिला आरक्षक चन्द्रकांता सक्रिय रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!