छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ 1 किया गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

सूरजपुर :- सोमवार 14 जून को थाना प्रभारी प्रतापपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मायापुर मजूरगोड़ी में मोटर सायकल से अवैध नशीली कफ सिरप बैग में लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने थाना प्रभारी को सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी लगाकर पकड़ने के निर्देश दिए।

एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम मायापुर मजूरगोड़ी पहुंचकर घेराबंदी लगाकर गोलू उर्फ संगीत जायसवाल निवासी बस स्टैण्ड प्रतापपुर को हीरो होण्डा मोटर सायकल सीजी 16 सीजे 7737 सहित पकड़ा, जिसके बैग की तलाशी लेने पर नशीली कफ सीरप फेन्सीरेक्स 100 एमएल का 24 नग पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 10 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर अपराध क्रमांक 11/21 धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, एसआई नवल किशोर दुबे, एएसआई राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक लखेश साहू, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, अभय तिवारी, शेखर मानिकपुरी, हरीशचंद, मिथलेश गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह व प्रेमसागर साहू सक्रिय रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!