छत्तीसगढ़

सूरजपुर : पुलिस की संवेदनशीलता से मिली बालिका, परिजनों को किया गया सुपुर्द….

सूरजपुर : सोमवार की रात्रि में चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी को सूचना मिला कि दतिमा-अम्बिकापुर रोड़ पर स्थित शर्मा होटल के पास एक बालिका अकेली घुम रही है पूछने पर कोई जवाब नहीं दे रही है। जिसकी जानकारी से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता* को अवगत कराया गया जो उन्होंने फौरन बालिका के पास पहुंचने और उसके परिजनों की पतासाजी कर उसे सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश दिए।

चौकी प्रभारी करंजी बिना विलम्ब किए बालिका के पास पहुंचे और बालिका से मित्रवत-दोस्ताना भाव से काफी बातचीत के बाद बालिका ने बताया कि वह ग्राम बतरा की रहने वाली है चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने बालिका के परिजनों की जानकारी के लिए बतरा गांव के कुछ लोगों को बालिका का फोटो वाटसएप पर भेजा, जानकारी मिलने के उस बालिका के परिजनों को बुलाया और बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नाबालिक बालिका को उसके परिजनों तक पहुंचाया। बालिका के परिजनों ने अपनी पुत्री को पाकर प्रसन्न दिखे और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!