छत्तीसगढ़

सूने मकान में अपने साथी के साथ प्रवेश कर अलमारी से नगदी रकम रू. 46,500 की चोरी करने वाले दूसरे आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 08.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि के लगभग 10 बजे यह अपने घर का शटर बंद कर अपनी पत्नी के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गया था, रात्रि लगभग 11ः30 बजे वापस अपने आया तो देखा कि प्रदीप भगत एवं अभय चौहान पूर्व से उसके घर में घूसे हुये थे, वे दोनों आरोपी प्रार्थी को देखकर भागने लगे। गांव वालों के सहयोग से आरोपी प्रदीप भगत को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया, पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप भगत के कब्जे से चोरी किया नगदी रकम रू. 25,550 /- (पच्चीस हजार पॉंच सौ पचास) को बरामद कर दिनांक 08.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। घटना का सहआरोपी अभय चौहान फरार हो गया था।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना आस्ता द्वारा लगातार पता-तलाष कर प्रकरण के दूसरे आरोपी अभय चौहान को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त अपराध को अपने साथी के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ नगदी रकम रू. 8,250 /- (आठ हजार दो सौ पचास रू.) बरामद किया गया, शेष चोरी किया हुआ पैसा घटना दिनांक को भागने के दौरान रास्ते में गिर जाना बताया। *आरोपी अभय चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी हर्राडीपा थाना आस्ता* को दिनांक 10.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा, उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. 383 अजय लकड़ा, आर. 451 जगनारायण प्रसादव, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 19 बेलोन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!