छत्तीसगढ़

सीपत : केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की अर्टिगा कार..

सीपत : दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ लड़कों की गतिविधियां संदिग्ध है वे दिन में रूम में रहते हैं और रात के समय एक आर्टिका कार से घूमने निकलते हैं सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपियों को पकडने के निर्देश मिलने पर आरोपी शहबाज अली एवं उसके अन्य साथी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया और उन्हें हिरासत में लेकर  पूछताछ किया गया जो शुरू में तो गुमराह करने की कोशिश किए परंतु ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल पाए हिकमतमली से पूछताश करने पर बताए कि वे  चार पांच माह पूर्व से शहबाज अली अपने साथी 1. जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत 2. मोईउद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं तीन अपचारी बालको के साथ मिलकर एक सफेद रंग की आर्टीका कार में धूमधुम कर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयाराम नगर मुंगेली जिलों में कई जगहों पर,कुंडा कबीरधाम , अकलतरा कोरबा आदि जगहो से मोबाईल टावर में लगे केबल कॉपर वायर और एल्युमिनियम तार को चोरी कर रहे हैं आरोपियों की निशान देही पर उनसे चोरी का सामन, छीला हुआ कापर केबल वायर वजन 1क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोडेड कापर वायर का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपये को और एक आर्टिका कार सफेद रंग की बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया।

बरामद संपत्ति –  छीला हुआ कॉपर केबल वायर वजन एक क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोटेड कॉपर केबल का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपये

गिरफ्तार आरोपी गण – 1 शहबाज अली पिता महमूद अली उम्र 25 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत,

2 जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत

3. मोईउद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं

4. तीन विधि से संघर्षरत बालक

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!