छत्तीसगढ़

सारंगढ़ : बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में सरिया मोड़ने वाली राड से मार कर किया हत्या….

सारंगढ़ – दिनांक 04.04.2026 को रात्रि सूचना मिला कि ग्राम रोहिनापाली के माझा खोल बस्ती में भरत सिदार अपने छोटे भाई की हत्या कर दिया हैकि मौके पर पहुंचने पर मौक़े मे प्रार्थीया मृतक की पत्नी श्रीमती हरिप्रिया सिदार पति नेतराम सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी रोहिनापाली चौकी कनकवीरा रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03. 04. 2026 के रात्रि करीबन 11:00 जेठानी केसर सिदार दरवाजा खटखटाकर इन्हे उठाई कि उसके पति भरत लाल सिदार खाना सब्जी बनाने के बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहा है जिससे इसके पति नेतराम सिदार को समझा देने बोली तब नेतराम सिदार घर परछी में अपने बड़े भाई भारत लाल सिदार को क्यों लड़ाई झगड़ा कर रहे हो कह कर समझने लगा तब जेठ भरत लाल के द्वारा तू कौन होता है हम पति-पत्नी के बीच में बोलने वाला कहकर मेरे पति क़ो लड़ाई झगड़ा हाथापाई करने लगा दोनों को छुड़वाकर पति को कमरा अंदर ले जा रही थी तब मेरे जेठ भरत लाल घर परछी में रखे सरिया मोड़ने वाली राड को उठाकर मेरे पति के सिर में दो-तीन बार मारने से मेरे पति जमीन में गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा और बेहोश हो गया तब मैं अपने ससुर लोग को बताई फिर आकर देख तो मेरे पति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी मेरे पति नेतराम को जेठ भरत लाल के द्वारा छड मोड़ने के राड में मार कर हत्या किया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 147/ 26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को देकर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपी भरत लाल सिदार जो भागने के फिराक में था ग्रामिणो के मदद से तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपने छोटा भाई नेतराम सिदार क़ो सरिया मोड़ने वाली राड से सिर मे तीन बार मारकर हत्या करना बताया। आरोपी के निशानदेही पर सरिया मोड़ने वाली राड, घटना के दौरान पहने खून लगे कपड़ा को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से बिधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है!

उपरोक्त त्वरित कार्यवाही में टीकाराम खटकर चौकी प्रभारी कनकबीरा प्रधान आरक्षक  हीराधार नाग, आरक्षक बिहारी साहू, जीतराम यादव, कुंज बिहारी निराला, एवं समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!