छत्तीसगढ़

साइबर सेल के सहयोग से सरकंडा पुलिस क़ी आईपीएल सट्टा के विरुद्ध दो कार्यवाही…

बिलासपुर : वरिष्ठ अधिकारिओ के मार्गदर्शन में गठित टीम व सरकडा पुलिस क़ी संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के साथ धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत आरोपी पंकज अरोरा पिता अशोक अरोरा उम्र 28 कपिल नगर सरकंडा घटना स्थल कपिल नगर सरकंडा के पास से रेड करके एक एप्पल कंपनी का मोबाइल, नकदी रकम 3000 जप्त किया गया.

मोबाइल में ipl सट्टा से संबंधित कल रात के फाइनल मैच सभी आपत्तिजनक साक्ष्य मिले.

आरोपी के विरुद्ध विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 151 जा फौ के तहत भी कार्यवाही क़ी गई है.

अन्य प्रकरण

वरिष्ठ अधिकारिओ के मगदर्शन में *साइबर सेल* के सहयोग से सरकंडा पुलिस ने धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत आरोपी *शशि सोनी पिता श्याम सोनी उम्र 32 मौसा जी शो रूम के बगल सीपत रोड ,सरकंडा* घटना स्थल नूतन चौक,गुनी मोबाइल शॉप सरकंडा से एक विवो कंपनी का मोबाइल नकदी रकम 5500 /- रुपए को विधिवत रेड करके जप्त किया गया.जुआ एक्ट तहत कार्यवाही के बाद प्रतिबंधक कार्यवाही 151 जा फौ के तहत किया गया है.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!