छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर सरसों खरीदी शुरू, किसानों में खुशी..

रायगढ़ जिले में पीएम आशा योजना अंतर्गत कोड़ातराई व कोतरा सहकारी समितियों में सरसों की खरीदी 6200 रु./क्विंटल की दर से प्रारंभ हुई। प्रथम दिवस 41 क्विंटल उपार्जन किया गया, जिससे दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों में उत्साह है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को उचित मूल्य दिलाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। आगामी सप्ताह से जिले की 9 समितियों में मसूर व चना खरीदी भी प्रारंभ होगी।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!