छत्तीसगढ़

सच्चा प्यार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फरार आरोपी आर्मी जवान गिरफ्तार….

जशपुर :- पुलिस चौकी-दोकड़ा क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया ने दिनांक 19-02-2021 को चौकी-दोकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह-अगस्त/2020 में उसका फेसबुक के जरिए आरोपी अलोक लकड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी-बनगांव चौकी-कोतबा जिला-जशपुर से दोस्ती हुआ था व दोनों के बीच लगातार बातचीत होते रहती थी। आरोपी द्वारा स्वयं को शादीशुदा होना नहीं बताया था। दिनांक 24-01-2021 को आरोपी प्रार्थिया के घर में आया तथा सच्चा प्यार एवं शादी का झांसा देते हुए प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया, पश्चात आरोपी द्वारा प्रार्थिया से बातचीत करना बंद करने से प्रार्थिया को शंका होने पर आरोपी के बारे में पता करने पर जानकारी मिली कि आरोपी अलोक लकड़ा पूर्व से ही शादीशुदा है तथा 01 बच्चा का पिता भी है, रिपोर्ट पर चौकी-दोकड़ा में अपराध क्रमांक 29/2021 धारा 376 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। विवेचना दौरान पता चला कि आरोपी आर्मी का जवान है तथा उसकी पोस्टिंग बिकानेर (राजस्थान) में है। आरोपी घटना कारित करने के पश्चात से ही फरार था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। सायबर सेल पुलिस कार्यालय जशपुर की मदद से आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर उसका लोकेशन ग्राम-नवानगर थाना-दरिमा जिला-सरगुजा (छ0ग0) में पता चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार दोकड़ा पुलिस टीम के द्वारा दबिष देकर आरोपी को हिरासत में लेकर दोकड़ा लाया गया एवं पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया, अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी अलोक लकड़ा उम्र 31वर्ष निवासी-बनगांव चौकी-कोतबा थाना-बागबहार जिला-जशपुर (छ0ग0) को दिनांक 09-08-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में स0उ0नि0 आभाष मिंज चौकी प्रभारी-दोकड़ा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 375 प्रेमप्रकाश कुर्रे, आरक्षक क्र. 23 मुकेश कुमार, आरक्षक क्र. 283 परषुराम, नगर सैनिक क्र. 300 सतीश मिंज, सायबर सेल आरक्षक क्र. 699 अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!