छत्तीसगढ़

शादी करूंगा कहकर विगत 02 वर्षों से युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर : सीतापुर जिला सरगुजा क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती ने दिनांक 28.08.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में अंजान व्यक्ति का मोबाईल नंबर से युवती के मोबाईल नंबर में फोन आया पूछने पर अपना नाम अभय बड़ा निवासी जशपुर का होना बताया, दोनों के मध्य मोबाईल से बातचीत होता था। अभय बड़ा युवती को मिलने के लिये जशपुर बुलाया तब युवती अपने घर से दिनांक 14.11.2019 को अपने ग्राम से बस में बैठकर जशपुर आई, जशपुर बस स्टैंड में अभय बड़ा मिला और युवती को अपने साथ अपने घर गम्हरिया पंडरीपानी ले गया और युवती के साथ दिनांक 15.11.2019 की रात्रि में शादी करूंगा कहकर इच्छा के विरूद्ध दैहिक शोषण किया, और इसी तरह आरोपी द्वारा शादी करूंगा कहकर बहला-फुसलाकर दिनांक 15.11.2019 से 26.08.2021 तक अपने घर में रखकर कई बार दैहिक शोषण किया। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर थाना जशपुर में धारा 376 (2)(छ) भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी की पता-तलाश दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 19.09.2021 को उसके निवास गम्हरिया पण्डरीपानी में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। *आरोपी अभय बड़ा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गम्हरिया पण्डरीपानी थाना सिटी कोतवाली जशपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 19.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, आर. एडवर्ड जेम्स तिर्की, आर. पवन कुमार पैंकरा, स.आर. जगजीवन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!