भिलाई शहर में लगातार हो रही मोबाईल लूट की घटना को संज्ञान में लेते श्री बद्री नारायण मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग श्री संजय कुमार धुव को क्षेत्र में सघनता से पेट्रोलिंग कराये जाने, सूचना संकलन करने एवं संदिग्धों पर निगाह रखकर लूट के आरोपियों को शीघ्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था । श्री संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग के मार्गदर्शन एवं श्री राकेश जोशी, नगर पलिस अधीक्षक, मिलाई नपगर, निरीक्षक दिलीप सिसोदिया थाना प्रभारी भिलाई नगर के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम बनाई जाकर सेक्टर क्षेत्र एवं सुपेला, छावनी आदि क्षेत्रों में टीम को लगाया गया था। दिनांक 07. 09.2021 को डीएव्ही स्कूल हुडको के पास 01 स्कूटी में सवार 03 लड़कों व्दारा एक बुजुर्ग व्यक्ति का मोबाईल लूटने का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुयी । सन्देही स्कूटी के नम्बर के आधार पर चाहत कुमार पिता संजय कुमार चौधरी, उम्र 19 वर्ष सुभाष नगर छावनी को पकड़कर पूछताछ किया गया, जो बताया कि वो अपने साथी करण बघेल पिता दुर्गा प्रसाद बघेल, उम्र 19 वर्ष, सुभाष नगर नंदिनी रोड, आईडीबीआई बैंक के पीछे, छावनी, सोनू ठाकुर पिता हीरालाल ठाकुर सुभाष नगर, नंदिनी रोड, देशी शराब दुकान के पीछे रहता है एवं संजय सिंह पिता सुरेश सिंह, 19 वर्ष, पता सुभाष नगर छावनी के साथ मिलकर राह चलने वाले राहगिरों महिला, पुरूषों का मोबाईल लूटने की घटना स्वीकार किया तथा लूटे हुये मोबाईल को आकाश दुबे पिता संत कुमार दुबे. 21 वर्ष , साकिन 32 एकड़ बिजली आफिस के पीछे जामुल को उसकी दुकान एडी मोबाईल शीतला काम्पलेक्स छावनी को बेचना बताया । आरोपी चाहत के स्वीकार करने पर आरोपी करण बघेल, सोनू ठाकुर, संजय सिंह एवं आकाश दुबे को गिरफ्तार किया गया है । एडी मोबाईल छावनी से लूट के 10 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल जप्त किया गया है । आरोपियों व्दारा विगत कुछ दिनों से सेक्टर क्षेत्र, छावनी, खुर्सीपार, सुपेला, जामुल में राहगिरों का मोबाईल लूट की वारदात करना स्वीकार किये हैं। आरोपियों व्दारा रोड के किनारे खड़े होकर या चलते-चलते बात करने वाले राहगिरों के मोबाईल को लूटा जाता था । आरोपियों के कब्जे में लूट में प्रयुक्त दुपहिया वाहन सीजी-07/बीजी-5295 एवं 10 मोबाईल कीमती 100000/- रूपये को जप्त किया गया है । आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना भिलाई नगर, भिलाई भट्टी, सुपेला, जामुल, छावनी एवं खुर्सीपार के लूट के प्रकणों का भी खुलासा हुआ । लूटरों की गिरफ्तारी में सउनि पूर्णबहादुर सउनि जितेन्द्र चन्द्राकर, प्र.आर. रूमन सोनवानी, आर, संतोष कुमार, आर. पन्नेलाल, आर. शाहबाज खान, आर. जुगनू सिंह, आर. मोहम्मद शमीम, आर. पंकज एवं अनिल गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Related Articles
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम से अधिक MDMA के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
शादी.कॉम पर कुंवारा बनकर महिला से दैहिक शोषण, 13 लाख की ठगी करने वाला शातिर पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार..
गुम मोबाइल रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में नंबर वन: ‘अर्पण’ कार्यक्रम में 202 लोगों को मिले उनके फोन
विवाद के बाद जघन्य हत्या: सिर-चेहरे पर कंक्रीट के टुकड़े से वार कर किया कत्ल, 300 मीटर दूर नाले में छिपाया शव
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..







