छत्तीसगढ़

वायरल वीडियो राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकना पड़ा भारी पुलिस का एक्शन, गाड़ी जब्त…

रायपुर: दिनांक 02.03.2026 को थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में 01 चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरो पर पानी वाले गुब्बारे मारते हुए उन्हें परेशान करने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिससे चारपहिया वाहन चालक स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण में स्वतः संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो में दिख रहे चारपहिया वाहन टाटा हैरियर क्रमांक सी जी/04/पी डबल्यू/8922 के चालक के खिलाफ  थाना गुढ़ियारी में अप क्र 100/26 धारा 281 bns का अपराध पंजीबध कर पतासाजी कर वाहन स्वामी विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी की चारपहिया वाहन को जप्त किया गया है।साथ ही संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!